बरेली में चमकी नोएडा की समृद्धि, यूपी स्टेट टेबल टेनिस टूर्नामेंट में जीते दो कांस्य पदक

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की युवा खिलाड़ी समृद्धि शर्मा ने बरेली में आयोजित प्रथम यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। समृद्धि ने अंडर-17 और अंडर-19 बालिका वर्ग में बेहतरीन खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय कर जिले का गौरव बढ़ाया।

अंडर-17 वर्ग में समृद्धि को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें कड़ी टक्कर के बाद हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद उनका प्रदर्शन प्रतियोगिता के सबसे चर्चित प्रदर्शनों में शामिल रहा।

समृद्धि नोएडा स्टेडियम स्थित टेबल टेनिस अकादमी में नियमित अभ्यास करती हैं। उनके कोच तपस सरकार ने बताया कि समृद्धि लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और आने वाली प्रतियोगिताओं में उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद की जा रही है।

खेल प्रेमियों और जिले के खिलाड़ियों ने समृद्धि की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें