दीप चौधरी, नोएडा/ ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के जेवर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बनवारावास में किसान के नाबालिग पुत्र की कथित निर्मम हत्या का मामला अब राजनीतिक रंग पकड़ता जा रहा है। पीड़ित परिवार से मिलने के लिए कांग्रेस का 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गौतमबुद्ध नगर पहुंचने वाला था।
कांग्रेस नेताओं को रास्ते में रोका गया
इसी बीच जानकारी सामने आई है कि नोएडा कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश यादव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम नागर को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। दोनों नेता पीड़ित किसान परिवार से मिलने के लिए जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे।
अजय राय के निर्देश पर बनी थी टीम
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर गठित प्रतिनिधिमंडल को 27 मई 2026 को शाम 4 बजे पीड़ित परिवार से मुलाकात करनी थी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे घटना की वस्तुस्थिति जानने और निष्पक्ष जांच की मांग के लिए जा रहे थे।
कई वरिष्ठ नेता थे शामिल
प्रतिनिधिमंडल में गजराज सिंह, दीपक भाटी चोटीवाला, विशाल वशिष्ठ, राकेश शर्मा, दिनेश आवाना, रमेश बघेल, प्रबल प्रताप साही, गौतम अवाना, अजय चौधरी और शहाबुद्दीन समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल थे।
कांग्रेस ने उठाए सवाल
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रशासन विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रहा है। पार्टी ने कहा कि पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नेताओं को रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।






