ओखला बर्ड सेंचुरी में युवाओं ने उठाया बड़ा कदम, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

Noida News : अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा ओखला पक्षी अभयारण्य में “प्रकृति की सैर” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 40 से अधिक छात्रों, युवाओं और पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता बचाने का संदेश दिया।

प्रकृति भ्रमण के जरिए युवाओं को दी पर्यावरण की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को ओखला पक्षी अभयारण्य की समृद्ध जैव विविधता, विभिन्न पक्षी प्रजातियों, प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र और पर्यावरण संतुलन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। युवाओं ने प्रकृति भ्रमण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को व्यवहारिक रूप से समझा और स्वच्छ एवं हरित भविष्य के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

वाईएसएस फाउंडेशन की “प्रकृति की सैर” पहल

गलगोटियास संस्थान और वन विभाग का मिला सहयोग

इस पर्यावरणीय पहल को गलगोटियास एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस की पर्यावरण कानून एवं स्थिरता अनुसंधान केंद्र इकाई का सहयोग प्राप्त हुआ। वहीं कार्यक्रम का संचालन और मार्गदर्शन गौतमबुद्ध नगर वन विभाग द्वारा किया गया।

युवाओं को प्रकृति से जोड़ना समय की जरूरत : सचिन गुप्ता

वाईएसएस फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को प्रकृति और पर्यावरण से जोड़ना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जैव विविधता संरक्षण केवल पर्यावरण सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से भी जुड़ा हुआ विषय है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं को किया प्रेरित

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में गिव मी ट्रीज़ ट्रस्ट से इश्तियाक अहमद और सेफ ट्रस्ट से विक्रांत तोंगर मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं को “जल बचाओ”, “प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाओ” और “प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करो” जैसे संदेश देते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण पर काम कर रहा फाउंडेशन

वाईएसएस फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से “जल है तो कल है”, “स्वच्छ यमुना मिशन” और अन्य पर्यावरणीय अभियानों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें