नोएडा में भाजपा का बड़ा प्रशिक्षण अभियान शुरू, नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Noida News : भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर की ओर से सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दो दिवसीय ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के तहत आयोजित भाजपा प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई, पूर्व केंद्रीय मंत्री और गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा तथा नोएडा विधायक पंकज सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत : लक्ष्मीकांत बाजपेई

प्रशिक्षण महाअभियान के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहने वाला कार्यकर्ता ही सच्चा कार्यकर्ता कहलाता है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करना ही भाजपा की कार्यशैली की पहचान है।

उन्होंने भाजपा के पंच संकल्पों का उल्लेख करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत के आधार पर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना भाजपा का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 विजन को साकार करने के लिए कार्यकर्ताओं से संकल्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

पंकज सिंह ने गिनाईं केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

दूसरे सत्र में नोएडा विधायक पंकज सिंह ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए अंत्योदय की भावना को आत्मसात करना बेहद जरूरी है, ताकि समाज के हर वर्ग को समान रूप से विकास का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ देश तेजी से विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

भाजपा राष्ट्र प्रथम की विचारधारा पर कर रही काम : सतेंद्र सिसोदिया

कार्यक्रम के तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए पश्चिम उत्तर प्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि भाजपा की राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं है, बल्कि भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि पार्टी राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ लगातार कार्य कर रही है।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रशिक्षण महाअभियान प्रभारी राजा वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, प्रभारी कांता कर्दम, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, बिमला बॉथम, उप्र कृषि अनुसंधान परिषद के चेयरमैन व दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, विनोद त्यागी, ब्रिजेंद्र चौधरी, जुगराज चौहान, राकेश शर्मा,कार्यक्रम के संयोजक उमेश त्यागी व सह संयोजक महेश अवाना तथा प्रज्ञा पाठक ,चंदगीराम यादव, अमित त्यागी, ओमवीर अवाना, संजय बाली, विनोद शर्मा, डिंपल आनंद, उमेश त्यागी, अशोक मिश्रा, प्रमोद बहल, सुचित्रा कक्कड़, मनीष वाल्मीकि, हरिओम जाटव, धर्मेंद्र गुप्ता , पंकज झा, रामनिवास यादव, उमेश यादव, शारदा चतुर्वेदी, एहसान खान, रवि मिश्रा, राजेंद्र अवाना, युद्धवीर चौहान, राजीव त्यागी, भूपेश चौधरी, मनीष शर्मा, राजकुमार झा, अर्पित गोयल, सचिन अम्बावत, मोनू यादव, राहुल शर्मा, अर्पित मिश्रा, शिवांश श्रीवास्तव, मोनिका श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, सुनीता शर्मा, डॉ. वीएस चौहान, ठा. एनपी सिंह, करतार चौहान, प्रमोद बहल, जयप्रकाश प्रजापति सहित सभी जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें