49.39 लाख की साइबर ठगी में ग्रेटर नोएडा से दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। महाराष्ट्र की एक बैंक में हुई 49.39 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में गृह मंत्रालय के एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर बीटा-दो कोतवाली पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर सितंबर 2025 में साउथ इंडिया बैंक के साथ धोखाधड़ी कर तीन अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप है।

14.90 लाख रुपये पहुंचे ग्रेटर नोएडा के खाते में

पुलिस जांच में सामने आया कि ठगी की कुल रकम में से 14 लाख 90 हजार रुपये ग्रेटर नोएडा के घोड़ी बछेड़ा गांव निवासी एक आरोपित के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को दबोच लिया।

एनसीआरपी शिकायत से खुला मामला

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र के साउथ इंडिया बैंक से 10 सितंबर 2025 को 49.39 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई थी। मामले की शिकायत गृह मंत्रालय के नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई।

खुद को कंपनी का एमडी बताकर की थी ठगी

जांच के दौरान आनंद थंगराज का नाम सामने आया। उसने खुद को ऑटो मार्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का प्रबंध निदेशक (एमडी) बताकर बैंक को झांसे में लिया और धोखाधड़ी को अंजाम दिया। पुलिस अब मामले में अन्य आरोपितों और ठगी की रकम के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें